फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों ने किया योग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। भारतीय और चीनी सैनिकों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक साथ लद्दाख क्षेत्र में योग किया। सेना प्रवक्ता ने बताया कि योग दिवस पर एक बैठक का आयोजन शुक्रवार को ईस्टर्न लद्दाख के चुशुल और डीबीओ सेक्टरों में भारतीय बीपीएम हट्स में किया गया। बैठक का प्रतिनिधित्व भारतीय पक्ष के ब्रिगेडियर वीके पुरोहित और चीन पक्ष के वरिष्ठ कर्नल यिंग होंग चेन कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में दोनों प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और बाद में योगाभ्यास किया गया। उसके बाद दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने स्वतंत्र और सौहार्दपूर्ण तरीके से बातचीत की। संबंधों को बढ़ाने और एलएसी पर शांति बनाए रखने के लिए मित्रता और प्रतिबद्धता जताई गई।
इसके अलावा दिनीय के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन में स्थित सभी सैन्य प्रतिष्ठानों, आर्मी गुडविल स्कूल्स आदि में योग दिवस मनाया गया। श्रीनगर में 15वीं कोर के मुख्यालय में भी समारोह किया गया, जिसमें काफी संख्या में जवानों, अधिकारियों और उनके परिवार वालों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें