फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों की रोजी-रोटी छिनने की आशंका पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के स्टील ब्रिज से सुंगल मोड़ तक रोड को चौड़ा करने की प्रक्रिया ने रोड की जद में आने वाले दुकानदारों और मकान मालिकों की नींद उड़ा दी है। कोई दुकानदारों ने रोजी-रोटी छीनने की आशंका के चलते कड़ा रोष जताया है। दुकानदारों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने कस्बे के महाजन हाल में बुधवार देेर रात को आपातकालीन बैठक की, जिसकी अध्यक्षता विकास महाजन ने की। इसमें सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले दुकानदारों और मकान मलिकों ने भाग लिया। इस दौरान विचार-विमर्श किया गया। दुकानदारों का कहना है कि रोड को चौड़ा करने के लिए 35-35 फुट सड़क की दोनों तरफ से लिया जा रहा है। लोगों की चिंता पर प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा है। मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। दुकान टूटने से दुकानदारों के परिवार के सामने रोटी के लाले पड़ जाएंगे। बैठक में परशोत्तम पावर, विनोद कुमार, अजय गुप्ता, राकेश गुप्ता, विककी मगोत्रा आदि मौजूद थे।
वीरवार को दुकानदारों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा के निवास पर मिल कर रोड को चौड़ा करने के बदले अन्य विकल्प तलाशने का आग्रह किया। शाम लाल शर्मा ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि प्रशासन से बात कर ही सही जानकारी ली जाएगी कि रोटी किसी न छिने इसके लिए क्या प्रबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें