डोडा। गुज्जर बकरवाल हास्टल में तैनात अध्यापक मोहम्मद यासीन निवासी डुग्गा बाला का छात्रों को बर्बरता से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद उसे निलंबित कर दिया है। अभिभावकों को इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। डीसी ने इसका संज्ञान लेते हुए शिक्षक निलंबित कर दिया है। इसके अलावा उसे तहसीलदार कार्यालय में अटैच कर दिया है। इसकी जांच तहसीलदार को सौंपी है।