फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेजों में स्नातक प्रथम वर्ष का प्रवेश हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उधमपुर। शहर स्थित सरकारी महिला कालेज और सरकारी डिग्री कालेज में स्नातक पहले वर्ष की पहली कट आफ मैरिट लिस्ट जारी होने के बाद एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन दोनों कालेजों में करीब 150 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवा कर एडमिशन ले ली है। जिन विद्यार्थियों के नाम पहली सूची में नहीं आए हैं, वह दूसरी सूची जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सप्ताह पहले दोनों कालेजों में विद्यार्थियों ने एडमिशन के लिए प्रोस्पेक्ट लेने के बाद फार्म जमा करवाए थे। फार्म जमा करवाने के बाद सभी पहली कट आफ मेरिट लिस्ट के जारी होने का इंतजार कर रहे थे। वीरवार सुबह विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया। सुबह करीब दस बजे दोनों कालेजों में पहली कट आफ मैरिट लिस्ट लगा दी गई। सूची लगने के बाद विद्यार्थी भी सूची में अपना नाम देखने के लिए कालेजों में पहुंच गए। जिनका नाम सूची में था वह तो खुशी के साथ एडमिशन करवाने के लिए कार्यालय में चले गए, जबकि जिनका नाम सूची में नहीं था, वह थोड़े निराश होकर घर की तरफ से लौट गए। अब इनको दूसरी सूची के जारी होने का इंतजार है। पहले दिन कम विद्यार्थियों ने एडमिशन ली है। सरकारी डिग्री कालेज में करीब 80 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवा कर एडमिशन ले ली है, जबकि महिला कालेज में करीब 70 विद्यार्थियों ने एडमिशन ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें