फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 और 35 ए को ताकत नहीं तोड़ सकती: नेकां

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नेशनल कांफ्रेंस की एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में जिले भर से कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने सभी से एकजुट होकर आने वाले विधानसभा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। कहा गया कि पाटी नेता डा. फारूक अब्दुल्ला के अब की बार पचास पार के नारे को सफल बनाना है।
विज्ञापन

वीरवार को हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में नेकां नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में जम्मू-कश्मीर को तोड़ने की साजिश चल रही है। इसके तहत जम्मू को अलग राज्य, लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश तथा कश्मीर को अलग राज्य बनाने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा अनुच्छेद 370 और 35 ए को खत्म करने की बात की जा रही है। दुनियां की कोई ताकत जम्मू कश्मीर की अपनी पहचान अनुच्छेद 370 और 35ए को नहीं हटा सकती। पार्टी नेता अली मोहम्मद सागर ने कहा हम मोदी और भाजपा के खिलाफ नहीं हैं। हम उसकी नीतियों के खिलाफ हैं। उसकी धर्म के नाम पर लोगों को बांटने के खिलाफ हैं। नेकां जम्मू कश्मीर को छोटा हिंदुस्तान बनाना चाहती है और इसे अधिक स्वायत्तता देना चाहती है। कहा कि मोदी जी राज्य का भला चाहते हैं तो वह सभी बड़े नेताओं के साथ बैठक कर यहां की समस्या को दूर करने का प्रयास करते। नेताओं ने कहा कि नेकां जम्मू कश्मीर और यहां की आवाम के हक के लिए हर प्रकार से कुर्बानी देने को तैयार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय प्रधान युवा प्रधान एजाज अहमद जान और जिला प्रधान बाग हुसैन राठौर ने की। इसके अलावा राज्य सचिव एवं पूर्व मंत्री अली मोहम्मद सागर, प्रांतीय प्रधान देवेंद्र सिंह राणा, पूर्व मंत्री मिंया अलताफ ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

पूर्व विधायक राणा के बिगड़े बोल, कहा- मोदी के इशारे पर पाकिस्तान बरसाता है गोले
पुंछ। मेंढर विधान सभा से नेकां के पूर्व विधायक जावेद राणा ने फिर विवादित बयान दिया। उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कहा कि पाकिस्तान की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह हम पर गोले मारे। यह गोले हम पर मोदी के इशारे पर मारे जाते हैं। उन्होंने धमकी दी कि अगर अब हम पर गोले बरसेंगे तो मोदी साहब फिर आपके लिए मोला ही मोला (ओखली में चलाए जाने वाला लकड़ी का डंडा) है। राणा ने यहां तक कहा कि पाकिस्तान मोदी के निर्देशन पर ही गोले बरसाता है। उन्होंने कहा कि मोदी और उनके संगठन में इतनी ताकत नहीं है कि वह अनुच्छेद 35ए और 370 को हमसे छीन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें