बसोहली। चंबा (हिमाचल) के रहमत अली ने पंजाब के भूरा पहलवान को हरा कर नगरोटा दंगल पर कब्जा किया। दंगल में रियासत सहित अन्य राज्यों के करीब 80 पहलवानों ने हिस्सा लेकर लोगों का मनोरंजन किया।
बड़ी माली का मुकाबला पंजाब के भूरा और चंबा (हिमाचल) के रहमत अली के बीच हुआ। काफी संघर्ष के बाद चंबा के रहमत ने भूरा को हरा कर दंगल अपने नाम किया। विजेता पहलवानों को 25 हजार की नकद राशि देकर सम्मानित किया।