फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा सिद्ध गोरिया का वार्षिक मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। सब सेक्टर रामगढ़ के क्षेत्र के गांव स्वांखा स्थित ऐतिहासिक स्थल बाबा सिद्ध गोरिया नाथ जी का आठ दिवसीय वार्षिक मेला रविवार को हर्षोल्लास से शुरू हो गया। मेले के पहले दिन करीब डेढ़ लाख लोगों ने बाबा जी के दर्शन किए। मंदिर में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक स्थल पर स्थित पवित्र सरोवर में स्नान कर सरोवर के मध्य स्थित मंदिर में बाबा जी की समाधि पर माथा टेका और पूजा-अर्चना कर सुख स्मृद्धि की कामना की। इस मौके पर राज्य के पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा, पूर्व मंत्री पवन गुप्ता और पूर्व मंत्री सुनील शर्मा ने भी बाबा सिद्ध गोरिया के दरबार में हाजिरी लगाई। गणमान्य लोगों ने धार्मिक मेले के लिए लोगों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य और राष्ट्र की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। गंगा ने लोगों से कहा कि यह मंदिर हमारी गौरवपूर्ण विरासत का एक हिस्सा है। हमें अपने सामाजिक और सांस्कृतिक लोकाचार को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सभी धर्मों के लोगों के बीच भाईचारा, शांति बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गौरतलब है कि मेले के पहले दिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें