फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर के ग्रामीण इलाकों में शुरू हुआ डोगरी पर्व रुट राड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उधमपुर/जिब। जिले के ग्रामीण इलाकों में डोगरी पर्व रुट राड़े का पर्व शुरू हो गया है। ग्रामीण इलाकों में युवतियां व महिलाएं रुट राड़े के रूप में जमीन के छोटे से हिस्से में कई फसलों के बीज की बिजाई कर रही रही हैं। अगली संक्रात में मेला मिंजरे दा का आयोजन होने के साथ ही लगाई गई रुट राड़ों को नदी में प्रवाहित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिब, थाती, कालटा, कैंबल डंगा व अन्य कई ग्रामीण इलाकों में रुट राड़े बीजे गए हैं। रुट राड़े लगाने से पहले जमीन पर रंगोली बनाई जा रही है और फिर उनके बीच विभिन्न प्रकार के बीच रुट राड़े के रूप में बीजे जा रहे हैं। अगली संक्रात तक यह सिलसिला जारी रहेगा। रुट राड़े लगाने वाली महिलाओं ने बताया कि डोगरी संस्कृति की अपनी अलग पहचान होगा। रुट राड़े डोगरी संस्कृति का बहुत ही पुराना त्योहार है। पहली संक्रात के दिन महिलाएं व युवतियां रुट राड़े के रूप में अलग अलग फसलों के बीच लगाती हैं। बीज लगाने का उद्देश्य यह होता है कि जिन फसलों के बीच जमीन के बोए जाते हैं। कुछ दिनों के बाद देखा जाता है कि कौन सी फसल का बीज अच्छी तरह से फसल के रूप में तैयार हुआ है। फिर उसी फसल की बीजाई किसान अपने खेतों में करते हैं। संक्रात के दिन इन फसलों को नदी में प्रवाहित किया जाएगा। उस दिन मेला मिंजरे दा का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें