फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जड़ भगता में पंचायत सभा का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। ब्लाक भलवाल ब्राह्मणा की पंचायत जड भगता में शुक्रवार को पंचायत सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत के विकास के लिए रणनीति बनाई गई। सरपंच देस राज भगत के नेतृत्व में हुई पंचायत सभा में पंचों के अलावा पंचायत सेक्रेटरी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सभा में पंच राज कुमारी ने पंचायत को नशामुक्त करने पर जोर दिया। इसमें सभी को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने नशोखोरी की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि बच्चों का भविष्य खतरे में है। पंचायत का वातावरण दूषित हो रहा है। युवा पीढ़ी नशे के दलदल में फंस कर बर्बाद हो रही है। कुछ लोग नशा के धंधे में युवाओं को फंसा रहे हैं। उन बच्चों को बचा कर पढ़ाई और खेल में जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए। इस मुद्दे पर पंचायत के लोगों ने समर्थन करते हुए प्रशासन से भी गुहार लगाई कि पंचायत को नशामुक्त बनाने के लिए सहयोग करें। इस अवसर पर संसार चंद, पूरण चंद, बेली राम, खेडू राम, बनसा राम, दुर्गा दास तथा बालक राम आदि ने कहा कि ग्रामीणों को इस समस्या को दूर करने के लिए सतर्क रहने को कहा। सबने मिलकर नशा के खिलाफ अभियान चलाने की ठानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें