फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ जिले के 166 युवक बने एसपीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुंछ। जिले के 166 युवकों का पुलिस विभाग में नौकरी का सपना साकार हो गया। वीरवार को पुलिस की तरफ से एसपीओ की चयनित सूची जारी की तो युवक खुशी से उछल गए। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से नियंत्रण रेखा से दस किलोमीटर की दूरी तक बसे क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को पुलिस में नौकरी देने के उद्देश्य से बार्डर एसपीओ की भर्ती का आयोजन किया गया था। इसमें करीब तीन महीने पहले राज्य के अन्य क्षेत्रों की ही तरह पुंछ जिले के हजारों बेरोजगार युवाओं ने शारीरिक एवं अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। इसके बाद पुलिस ने इसका रिजल्ट जारी कर दिया। चयनित युवाओं को एक हफ्ते के बाद नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें