फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बस सेवा बंद होने पर लोग भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों की ओर चलने वाली जेकेआरटीसी की बस सेवा के बंद होने पर लोगों का गुस्सा फूट गया। मंगलवार को राइयां के लोगों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। वहीं जल्द सेवा पुन: शुरू नहीं करने पर जिला प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कैली मंडी के सरपंच लबलु संबयाल ने बताया की सीमावर्ती क्षेत्र की ओर चलने वाली ओवरलोडेड मेटाडोर के कारण कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन और विभाग से यात्री बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई थी। जिला प्रशासन की ओर से जेकेआरटीसी को बस सेवा शुरू के निर्देश दिए थे। इसके बाद बस सेवा शुरू की गई थी। मगर 10 दिन से सेवा बंद होने से लोग परेशान हैं। इस बारे में लोग एआरटीओ से भी मिले थे और उन्होंने बस सेवा को बहाल करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगत जल्द संज्ञान नहीं लिया गया तो लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें