फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंद की सेवा करने से दूर होते हैं कष्ट: शास् त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। राड़ा में स्थित पीर कपिलनाथ मठ में श्रीमद्भागवत सप्ताह जारी है, जिसमें प्रतिदिन काफी संख्या में श्रद्धालु शिरकत कर कथा का श्रवण कर रहे हैं। मंगलवार को चौथे दिन कथावाचक जोगिंदर शास्त्री ने संगत को प्रवचनों से निहाल किया। उन्होंने बताया कि जरूरमंद की सेवा करने से और भूखे को खाना खिलाने से मनुष्य के जन्म-जन्म के पाप कट जाते हैं। आज के युग में हर व्यक्ति अमीर बनना चाहता है, लेकिन जब तक ईश्वर की कृपा नहीं हो तब तक कुछ नहीं हो सकता है। जैसे सुदामा ने फकीरी का चोला पहना था और प्रभु श्रीकृष्ण की कृपा के बाद ही उसका समय बदला। इस मौके पर चक सलारिया के सरपंच बाबा चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। अंत में संगत के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें