अखनूर। कस्बे के कई वार्डों और बाजारों में बिजली के तार काफी पुराने हैं, जिस कारण लोगों को लो वोल्टेज का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा पुराने व टूटते तार हादसों को न्योता दे रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और विभाग से जल्द पुराने तार को बदलने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार कस्बे के पुुराने तार को बदलने के लिए सरकार ने एक निजी कंपनी को टेंडर दिया था। इस पर कंपनी ने आधे से ज्यादा कस्बे के पुराने तार को बदल दिया था। मगर कई मुख्य बाजारों और कई मोहल्लों में स्थिति जस के तस है। इस कारण आए दिन तार का टूटना और लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न होती रहती है। समस्या के बारे में प्रशासन और विभाग को कई बार अवगत भी करवाया गया था, मगर आजतक कुछ नहीं हुआ। स्थानीय निवासी राम पाल व रोहन कुमार ने बताया कि बिजली के तार को कई साल से नहीं बदला गया है, जिस कारण वह आए दिन टूटती रहती हैं। इससे लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो गई हैं। लोगा का समाना करना पडता है। ऐसे में बिजली के पुराने तार को जल्द बदला जाना चाहिए।