फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन में पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) रामबन अब्दुल हमीद फानी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह राणा के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाला ऑडियो क्लिप इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की बात सीईओ रहे हैं। इस ऑडियो पर पर भड़के विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने सीईओ का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं स्थानीय लोगों ने सीईओ अब्दुल हमीद फानी का पुतला फूंक कर जमकर नारेबाजी की। अभाविप के पूर्व सदस्य पवन कुमार ने कहा कि सीईओ का प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुनाव आयोग ने 2019 के चुनावों में इसे स्वीप का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था, लेकिन ऐसी मानसिकता वाले अधिकारियों से क्या उम्मीद कर सकते हैं जो प्रधानमंत्री का अपमान करने में पीछे नहीं रहते हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल प्रशासन से मांग करते हैं कि सीईओ को तुरंत सस्पेंड कर कड़ी कार्रवाई की जाए नहीं तो आने वाले दिनों में उच्च स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गुरदीप सिंह चिब, जिला संयोजक रामबन आनूप सिंह, अमित सिंह चिब, अरुण सिंह मन्हास, राजिंदर सिंह, तरुण देव सिंह और अन्य सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें