फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रांमोड़ के जवान को दी सैन्य सम्मा न के साथ अं तम वदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। मंगलवार को आसाम के जिला शुनीतपुर नाकरापोरा में हुई एक सड़क दुर्घटना में मारे गए सेना के जवान ध्यान सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को किया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि नाकापोरा में मंगलवार को कुछ जवान सेना के एक वाहन में बैठ कर कही जा रहे थे। तभी सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें दो जवानों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में मारे गए दो जवानों में ध्यान सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी ग्रांमोड़ भी शामिल थे। मंगलवार को उनका शव पैतृक पहुंचा। शव आते ही यहां शोक की लहर दौड़ गई। जवान के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उनके घर पर पहुंची। शाम को शहीद जवान की अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम संस्कार बारादरी में स्थित मुक्ति धाम श्मशान घाट पर सैन्य सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि पिछले एक वर्ष के भीतर ग्रांमोड़ के दो जवान शहीद हुए हैं। बीते वर्ष ग्रांमोड़ के रहने वाले कमल किशोर ने कश्मीर में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहादत पायी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें