ज्यौड़ियां। भलबाल ब्राह्मणा ब्लाक की जड भगतां पंचायत के वार्ड दो को जाने वाली सड़क की हालत बहुत ही खराब थी, जिस कारण लोगों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मगर लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क की ब्लैक टॉपिंग शुरू हो गई, जिसका शुभारंभ सरपंच देसराज भगत ने किया। पंचायत के लोगों ने इस अवसर पर मिठाई बांट कर खुशी मनाई। सरपंच ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि तारकोल बिछाने में कोई कोताही नहीं बरती जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत के लोग गरीब हैं। विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा। सरपंच ने बताया की जब से देश की कमान भाजपा के हाथ में है तब से जो भी काम हो रहे हैं।