विजयपुर। विधानसभा क्षेत्र में आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। सोमवार रात आई तेज आंधी से क्षेत्र में आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इस बार आम की फसल पहले ही बहुत कम थी, लेकिन जो आंधी चली है उससे और भी नुकसान हुआ है। इस कारण किसान बागबान निराश हैं। किसानों सुभाष सिंह, रघुराज सिह, राजू सिंह, गणेश शर्मा व रामपाल आदि ने बताया कि पूरा साल हम इंतजार करते रहते हैं, लेकिन गत रात चली आंधी से आम की फसल बर्बाद हो गई है। स्थानीय लोगों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है।