फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुक् की तस्करी का आरोपी कोर्ट परिसर से फरार, दो निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। हीरानगर की मुंसिफ कोर्ट में पुलिस को गच्चा देकर पेशी के लिए लाया एक आरोपी फरार हो गया है। हीरानगर पुलिस ने सोमवार को ही दियाला चक से 90 किलो भुक्की सहित एक ट्रक चालक और सह चालक को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को हीरानगर पुलिस की टीम आरोपियों को मुंसिफ कोर्ट में पेशी के लिए लाई थी। इसी बीच पुलिस को गच्चा देकर एक आरोपी फरार हो गया। उसकी पहचान सागर चंद निवासी लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। उधर, घटना के तुरंत बाद हाईवे समेत आसपास के सभी नाकों को अलर्ट कर दिया गया। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई हैं। वहीं, सब इंस्पेक्टर दलजीत सिंह और सीनियर हेडकांस्टेबल किशोरी लाल को निलंबित कर दिया है, जबकि एसपीओ देशराज को जिला पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार को एसएचओ हीरानगर जेजे भगत ने दियाला चक में नाके के दौरान एक ट्रक (पीबी23एम-4084) से 90 किलो भुक्की बरामद की, जोकि पंजाब ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रक चालक और सह चालक दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस की टीम आरोपियों की रिमांड के लिए उन्हें हीरानगर की मुंसिफ कोर्ट ले गई। जहां से एक आरोपी पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया। जैसे ही पुलिसकर्मी आरोपियों को लेकर कोर्ट परिसर पहुंचे इनमें से एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से निकल कर कोर्ट की दीवार फांद कर भाग गया। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया, लेकिन असफल रहे। काफी समय तक पुलिस ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा। वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश में टीमें भेजी जा चुकी हैं। जल्द ही आरोपी फिर से सलाखों के पीछे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें