सांबा। सोमवती अमावस्या पर जिले के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। उन्होंने सरोवरों में स्रान कर मदिरों में पूजा-अर्चना की। मदून के तरेली में सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर विकास कमेटी के सदस्य यश पाल महाजन और पडिंत गिरधारी लाल शर्मा ने बताया की इस स्थान को छोटा काशी के नाम से भी जाना जाता है। सुबह से ही श्रदालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी, जो दोपहर बाद तक जारी रही। श्रद्धालुओं ने प्राकृतिक चशमे में स्रान कर पुण्य कमाया। वहीं, गंगा माता के मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। उधर, नोनाथ, द्वारिका पुरी और घगवाल के नृसिंह धाम में भी लोगों ने धर्म-कर्म किया।