फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यौड़ियां में बिजली विभाग ने काटे 15 अवैध कनेक् शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। बिजली विभाग सब डिवीजन ज्यौड़ियां की टीम ने सब डिवीजन अधिकारी के दिशानिर्देश पर वार्ड चार और पांच में अभियान चलाया। इस दौरान डोर-टू-डोर बिजली कनेक्शन की जांच की। इस दौरान कुछ 45 कनेक्शन को चेक किया, जिनमें से 15 अवैध मिले, जिन्हें त्वरित कार्रवाई कर काट दिया। इसके अलावा उन कनेक्शन को जल्द वैध करने के निर्देश दिए। जांच टीम का नेतृत्व विभाग के एई पुरुषोत्तम सिंह ने किया, जिसमें जेई सुशील, मीटर रीडर शमशेर सिंह, हकीकत सिंह, रंजीत सिंह और दीपक सिंह शमिल रहे। इस बारे में एईई भूपेंद्र सिंह भाऊ ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है और यह आगे भी जारी रहेगा। वहीं, जिन लोगों के अवैध कनेक्शन होंगे और बिल का भुगतान नहीं करने वाले मिलेंगे उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें