आरएस पुरा। कस्बे में बिजली विभाग के सब डबीजन आरएस पुरा के एईई मंजीत सिंह के नेतृत्व में कई वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध रूप से बिजली चोरी करने वाले लोगों के कनेक्शन काटे और साथ ही कई हीटर जब्त किए। वहीं, टीम के सदस्यों ने अवैध रूप से ऐसी लगाने पर कई लोगों को जुर्माना भी किया। कई लोगों ने ऐसी का तया किराया भी जमा करवाया। एईई ने बताया कि आरएस पुरा कस्बे के बाजार व वार्ड में केबल के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। इसके बावजूद कई लोग अभी भी बिजली की चोरी कर रहे हैं। यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहा। उन्होंने लोगों से जरूरत के मुताबिक बिजली का प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान बिजली विभाग केे एईई राज कुमार गुप्ता, बाल कृष्ण, गारा राम चौधरी, जीतराज, जोगेंद्र सिंह व हरबंस लाल आदि मौजूद रहे।