फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माला वेला में विभाग की नर्सरी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल में पारा बढ़ने के साथ ही आग की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है। सोमवार को माला वेला में वन विभाग की नर्सरी में आग लगने से सैकड़ों पौधे झुलस गए। आग इतनी तेज थी की परगवाल से सुआ-एक की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग कुछ समय के लिए बंद हो गया। आग लगभग दस एकड़ तक फैल गई। सेना और सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने टैंकरों से पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं, अखनूर से दमकल गाड़ी तक मंगवानी पड़ी। आग रिहायशी इलाके से दूर सरहद पर लगी थी, जिस कारण जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन वन विभाग का काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें