फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत के लिए सड़क जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। बगनोटी नाला पंचायत के सरपंच पशोरी लाल शर्मा के नेतृत्व में लोगों ने ढाई घंटे सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। सरपंच, पंच अंजु बाला व पंच पंजाब सिंह ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि बगनोटी बाजार से बगनोटी नाला तक जाने वाली सड़क की स्थिति बहुत ही खराब है। इसका मुख्य कारण मार्ग पर बड़े-बड़ क्रशर वाहनों का चलना है, जो मनावर तवी पर स्थित क्रशर से चलते हैं। जब मार्ग से वाहन गुजरते हैं तो उनसे उठने वाली धूल-मिट्टी से लोगों को परेशानी हो रही है और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। यह सिर्फ क्रशर मार्ग ही बन गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कर मार्ग को खुलवाया। वहीं, लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर दस दिन में सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो बगनोटी बाजार को बंद कर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर विजय कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें