फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाइयों की तवी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। चट्ठा के बरजाला इलाके में बुधवार को तवी में दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। दोनों नहाते वक्त गहरे पानी में जा पहुंचे और फिर बाहर नहीं निकल सके। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने दोनों के शवों को बाहर निकाला। मृतक मोहम्मद तारिक (11) और मोहम्मद मुदसिर (7) मूल रूप से रियासी के माहौर के रहने वाले हैं। इस समय चट्टा इलाके में रहते थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर को दोनों भाई गर्मी से बचने के लिए तवी नदी में नहाने के लिए चले गए। इनका घर भी पास में ही है। दोनों नहाते नहाते आगे निकलते गए और गहरे पानी में जाकर फंस गए। यहां से बाहर नहीं निकल पाए। कुछ देर के बाद जब मां बाप ने देखा कि वह वापस नहीं आए। उन्हें काफी तलाश किया, लेकिन मिले नहीं। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस की ओर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। शाम करीब साढ़े पांच बजे दोनों के शव पानी से बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें