फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यौड़ियां-कालीबड़ी सड़क बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। ज्यौड़ियां-कालीबड़ी सड़क बहुत ही बदहाल है, जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्यौड़ियां तहसील के ढोक खालसा, रजवाल व कनडे़याल सहित कई गांव इस मार्ग पर निर्भर हैं और ज्यौड़ियां तहसील मुख्यालय तक आने के लिए इस सड़क का प्रयोग करते हैं। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए है और चिकनी मिट्टी से स्थिति खराब है। बारिश के स्थिति और भी खराब हो जाती है। इस कारण वाहन चलाना तो दूर पैदल चलने में में भी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने सड़क पर तारकोल डालने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुभाष चंद्र, पवन कुमार, रमण कुमार शर्मा और राम कृृष्ण ने बताया कि मार्ग से ज्यौड़ियां बाजार आते-जाते हैं। मगर स्थिति खराब होने पर बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए सरकार और विभाग से मांग है कि सड़क पर जल्छ तारकोल बिछाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें