फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता के मुंसिफ कोर्ट में बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। चौकी चौहरा क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के चारों आरोपी छह दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सोमवार को पीड़िता के मुंसिफ कोर्ट में बयान दर्ज किया गया है, जिसके आधार पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छह दिन पहले मेल से लौट रहे दंपति को रोक कर व पति को बंधक बनाने के बाद चार युवकों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया था। महिला ने इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी, मगर अभी तक सफलता हासिल नहीं हो पाई है। पुलिस ने चारों युवकों की पहचान कर ली है, जो आसपास के गांवों के ही रहने वाले हैं। उधर, सोवार को पुलिस ने महिला के बयान मुंसिफ कोर्ट में दर्ज करवाए हैं। इसके अलावा अभी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस मामले आरोपियों के गिरफ्तार नहीं करने पर कई लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

चौकी चौहरा पुलिस प्रभारी अंचल रैना ने बताया महिला का बयान दर्ज करवा करके आगे ही कार्रवाई जारी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें