सांबा। सीमा सटे गांव बैनगलाड व नर्सरी में बीएसएफ ही 80 वीं वाहिनी की ओर से रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया।
सरपंच व स्थानीय लोगों ने बीएसएफ के अधिकारियों को कहा कि उनके गांवों व स्कूलों में बंकर का काम शीघ्र मुकम्मल कराया जाए। बार्डर एरिया डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत विकास कराया जाए। बीएसएफ अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को सुना व उसका समाधान कराने का आश्वासन दिया। बीएसएफ अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि सीमा के निकट मवेशी न ले जाएं। पाकिस्तानी रेजरों की ओर से फायरिंग किए जाने के समय हरकत न करें व पूरा बचाव रखें, यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति मिले तो उसकी सूचना निकट के बीएसएफ पोस्ट पर दें। बैठक में वाहिनी के कमांडिंग अधिकारी हैप्पी वर्मा के निर्देश पर कंपनी कमांडर केडी विटसा ने बैठक की अध्यक्षता की। जबकि कार्यवाहक कंपनी कमांडर श्रीकांत भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर चेयरमैन पृथ्वी सिंह, कुलदीप राज, जशवीर सिंह आदि भी उपस्थित रहे।