फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयपुर जोन बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से महाराजा सुचेत सिंह स्टेडियम में गर्ल्स अंतर जिला स्तरीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिला खेल अधिकारी सुनील कुमार की देखरेख में शुक्रवार को अंडर 14 आयु वर्ग के तहत गर्ल्स के खो-खो फाइनल मैच पुरमंडल और विजयपुर जोन के बीच हुआ। विजयपुर जोन ने यह मैच सात अंक से जीता। वहीं, कबड्डी का फाइनल मुकाबला सांबा और विजयपुर जोन के बीच हुआ, जिसे विजयपुर जोन ने 11 अंक से जीता। वालीबाल का फाइनल मैच पुरमंडल और रामगढ़ जोन की टीमों के बीच खेला गया। इसे रामगढ़ जोन ने 2-0 से जीता। अंडर-17 आयु वर्ग के गर्ल्स कबड्डी का फाइनल सांबा और विजयपुर बीच खेला गया। इसे विजयपुर जोन ने 10 अंक से अपने नाम किया। खो-खो का फाइनल मुकाबला सांबा व घगवाल की टीमों के बीच खेला गया। इसे सांबा जोन ने दो अंक ने जीता। वालीबाल का फाइनल मुकाबला पुरमंडल और विजयपुर के बीच खेला गया। इसे विजयपुर जोन ने 2-0 से अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें