आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव बासपुर में जारी श्रीमद्भागवत कथा का विशाल शोभायात्रा के साथ समापन हो गया। कथा में जोगिंद्र शास्त्री संगत को प्रवचनों से निहाल किया। अंतिम दिन हवन-यज्ञ के उपरांत शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर आयोजित भंडारे में पूर्व मंत्री चौधरी शाम लाल सहित कई लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
सरपंच ओंकार सिंह ने बताया कि सुख व शांति बनाए रखने के लिए हर साल ग्रामीणों के सहयोग से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाता है। सहयोग के लिए उन्हों ने ग्रामीणों का आभार जताया।