फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बर्फबारी से तीसरे दिन भी मुगल रोड पर यातायात बंद रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। क्षेत्र में बुधवार को तीसरे दिन भी निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर हल्की बारिश के बीच पीर पंजाल के पहाड़ों की पर बर्फबारी जारी रहने से मुगलरोड यातायात के लिए बंद रही। इस बीच तीसरे दिन भी पुलिस और यातायात पुलिस ने नाका लगा कर किसी भी प्रकार के वाहनों को सुरनकोट से आगे मुगलरोड की तरफ बढ़ने की इजाजत नहीं दी गई। बर्फबारी के चलते तहसील के गांव डोगरेयां एवं पोशाना के लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा है। लगातार बर्फबारी के चलते मुगलरोड पर पोशाना स्थित सैन्य शिविर का भी अन्य क्षेत्रों से सड़क संपर्क बहाल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों चापड़ियां, बुराडी, लोरन, मोरबन देहरागली आदि क्षेत्रों का सड़क संपर्क कटा रहा। इस बीच भारी बर्फबारी एवं वर्षा से जिले का तापमान लुढ़क कर काफी नीचे पहुंच जाने से लोगों का सर्दी से बुरा हाल हो गया है। गौरतलब है कि सोमवार को सुबह तड़के से ही जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने लगी थी, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई जो बुधवार को भी रुक-रुक कर जारी रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें