फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलरोड पर वाहनों के पहिए जाम कर रहा पाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। कई दिनों से लगातार मौसम साफ रहने से जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगलरोड पर हर दिन पाला पड़ रहा है। इससे सड़क पर फिसलन काफी बढ़ गई है, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पाले की वजह से हर दिन कोई न कोई वाहन फिसल कर सड़क पर आड़े-तिरछे हो जाता है। इसके चलते इस ऐतिहासिक मार्ग पर वाहन रेंगते हुए चलते हैं। मार्ग पर घंटों के लिए जाम लग जाता है। ऐसे में मुगलरोड की देखभाल के लिए लगे पीडब्ल्यूडी के मेकेनिकल विंग के कड़े प्रयासों से भी इस प्रतिकूल परिस्थिति में मार्ग पर यातायात बहाल रखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार अब तक मुगलरोड पर करीब तीन बार भारी बर्फबारी हो चुकी है। इस समय धूप निकलने से बर्फ पिघलती है, जिससे इस इलाके में तापमान में भारी गिरावट आ गई है। सड़क पर पानी जमा होने से हर रात मुगलरोड पर रत्ताछंब से मनसर मोड़ तक दो से चार इंच मोटा पाला जम जाता है। इससे इस सड़क पर फिसलन काफी बढ़ गई है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल विंग मार्ग पर ऐसे स्थानों पर अपनी जेसीबी मशीनों और बुलडोजर से पाले को हटा कर किसी तरह यातायात को बहाल किए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें