फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर ब्लाक में मतदान के दोरान हुई झड़पों में दर्जन भर लोग घायल,दो राजोरी रैफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मंगलवार को जिले के मेंढर ब्लाक में सातवें एवं अंतिम चरण के पंचायत चुनावों के मतदान के दौरान कई मतदान केंद्रों पर विभिन्न गुटों में जमकर झड़पें हुई। इनमें करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपजिला अस्पताल मेंढर लाया गया। जहां से दो घायलों वाजिद बशीर और अमजद बशीर पुत्र बशीर अहमद निवासी सखी मैदान की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल राजोरी रेफर कर दिया गया। मतदान के दौरान मारपीट और बवाल के चलते कई मतदान केंद्रों पर कुछ समय के लिए मतदान प्रक्रिया में भी बाधा पड़ी, परंतु प्रशासन की तरफ से किए गए सुरक्षा के कड़े प्रबंध के चलते मतदान को जल्दी ही दोबारा शुरू करा दिया गया। इसके चलते मतदान अपने समय पर सम्पन्न् हो गया। गौरतलब है कि आज जिले के मेंढर ब्लाक में पंचायत चुनावों के सातवें चरण में मतदान कराया गया। इस दौरान ब्लाक के गुरसाई तनवी, सखी मैदान, टोपा, हरणी, भाटा कस्स आदि मतदान केंद्रों पर वोट डालने के दौरान कई मारपीट की घटनाएं पेश आई। जिनमें 12 के करीब लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें