फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के समय दो गुटों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। शनिवार को जिले के मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट और मनकोट में पंचायत चुनाव जहां शांतिपूूूर्वक संपन्न हो गए, वहीं मतगणना के समय मनकोट ब्लाक के गांव कस्सबलाड़ी में दो गुटों में मारपीट हो जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे देर शाम उपजिला अस्पताल मेंढर लाया गया, जहां पर उसके सिर और टांगों में गंभीर चोटों को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल राजोरी रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय मोहम्मद जहांगीर पुत्र हाजी अब्दुल करीम निवासी गांव सलानी के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

घायल युवक को लेकर मेंढर अस्पताल पहुंचे लोगों में शामिल मोहम्मद तूफेल का कहना था कि शाम को पंचायत सलानी में मतदान के बाद हमारे गांव के कई लोग मतपेटियों के साथ गांव कस्सबलाड़ी स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में पहुंचे जहां पर मतगणना होनी थी। जब वे स्कूल के बाहर मतगणना शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, तो मोहम्मद जहांगीर जो उनके गांव के पूर्व सरपंच अब्दुल करीम का पुत्र है वह स्कूल से कुछ दूर स्थित मसजिद के पास खड़ा था। तभी कुछ लोगों ने उस पर लाठियों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो कर गिर गया। इस बात का पता चला तो लोग घटना स्थल पर पहुंचे, जिसके बाद हमले के आरोपी फरार हो गए। इस मामले के बारे में ब्लाक मेडिकल अधिकारी डाक्टर परवेज अहमद खान का कहना है कि हमारे पास करीब साढ़े छह बजे गांव कस्सबलाड़ी से मतगणना के दौरान हुए झगड़े में घायल युवक को उपचार के लिए लाया गया था जिसके सिर और टांगों पर गहरी चोटें लगी हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद सीटी स्कैन सहित उच्च उपचार के लिए राजोरी भेज दिया है। इस घटना के बाद काफी समय तक कस्सबलाड़ी में मतगणना रुकी रही। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें