फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में बिमल इंदू चेयर मैन, अजय बडू उप चेयर मैन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मनगरी में भी खिला कमल
विज्ञापन

दोनों पदों पर भाजपा का कब्जा, विमल इंदू चेयरमैन और अजय बड़ूू बने डिप्टी चेयरमैन
ढोल नगाड़ों के साथ पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने निकाली विजयी रैली
अमर उजाला ब्यूरो
कटड़ा। धर्मनगरी में नगर पालिका के चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन पद के लिए कुल प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। इनमें भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी थे।
भाजपा के वार्ड दस से पार्षद विमल इंदू ने चेयरमैन और वार्ड तीन के पार्षद अजय बडू ने डिप्टी चेयरमैन के लिए नामांकन किया था। वहीं, कांग्रेस के वार्ड दो से पार्षद रवि नाग ने चेयरमैन और वार्ड पांच से पार्षद राजेश सदोत्रा ने डिप्टी चेयरमैन के लिए नामांकन किया था। मंगलवार सुबह ग्यारह बजे एसडीएम अशोक कुमार चौधरी की देखरेख में वोटिंग हुई। कुल 13 पार्षद थे, जबकि वोट डालने के लिए 12 पार्षद ही पहुंचे। वार्ड नौ के निर्दलीय पार्षद नहीं पहुंचे। चुनाव में विमल इंदू ने चेयरमैन पद के लिए 12 में से नौ वोट हासिल किए, जबकि इस पद के लिए कांग्रेस के पार्षद रवि नाग को तीन वोट मिले। वहीं डिप्टी चेयरमैन पद के लिए अजय बडू ने 12 में से नौ वोट हासिल किए, जबकि कांग्रेस के राजेश सदोत्रा को 12 में से तीन वोट मिले। उधर, भाजपा के दोनों उम्मीदवारों की जीत से पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश में थे। बाद में भाजपा के सभी पार्षदों ने ढोल नगाड़ों के साथ विजयी रैली निकाली। नवनिर्वाचित चेयरमैन विमल इंदू ने कहा कि कसबे को सुंदर बनाया जाएगा। आने वाले श्रद्धालुओं को अब बदली हुई तस्वीर दिखाई देगी। इसके लिए बहुत जल्द प्रयास किए जाएंगे। वहीं डिप्टी चेयरमैन अजय बडू ने कहा कि वह पूरे कसबे का डिप्टी चेयरमैन हैं और इस नाते कसबे की सभी गलियों और नालियों की साफ-सफाई पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। स्वच्छता हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। यहां आने वाले श्रद्धालु अब अच्छा संदेश लेकर जाएंगे। इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें