रियासी में चेयरमैन पद पर भाजपा का कब्जा
निर्दलीय पार्षद योगराज रैना डिप्टी चेयरमैन बने, भाजपा ने निकाली विजय रैली
अमर उजाला ब्यूरो
रियासी। म्यूनिसिपल कमेटी कार्यालय में मंगलवार को भाजपा के वार्ड चार से पार्षद सुदेश कुमार पुरी को चेयरमैन चुना गया, जबकि वार्ड नौ के निर्दलीय पार्षद योगराज रैना डिप्टी चेयरमैन बने। चुनाव एसीआर हरबंस लाल शर्मा की देखरेख में गुप्त मतदान की प्रक्रिया के तहत हुआ। प्रोजाइडिंग आफिसर के रूप में वार्ड पांच की पार्षद तान्या पंडोह मौजूद रहीं।
मतगणना के बाद चेयरमैन पद के लिए सुदेश कुमार पुरी को दस वोट मिले, जबकि कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार अमित शर्मा को तीन वोट मिले। डिप्टी चेयरमैन के लिए निर्दलीय पार्षद योगराज रैना को नौ वोट मिले, जबकि निर्दलीय पार्षद विरेंद्र शर्मा को चार वोट मिले। चेयरमैन तथा डिप्टी चेयरमैन के विजेताओं के नामों की घोषणा होते ही मतगणना केंद्र के बाहर भाजपा समर्थकों की भीड़ ने जमकर खुशी मनाई। मौके पर भाजपा के विधायक अजय नंदा, जिला प्रधान कुलदीप राज दुबे, शील मगोत्रा, सुभाष वैद्य, जगदीश चंद्र डोगरा आदि भी पहुुंचे। बाद में भाजपा ने विजयी रैली निकाली और लोगों में हलवा का वितरण किया गया। देर शाम तक जीत का जश्न मनाया गया।
नोट खबर फोटो सहित।