फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरनकोट में दस और बफलियाज में नौ महिलाएं बनीं सरपंच

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ/राजोरी। रविवार को जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान दूसरे दिन सूरनकोट तहसील के सबसे दूरदराज की दो पंचायतों हिलकाका और अपर मरहोट की मतगणना सोमवार को दोपहर में पूरी हो गई। सूरनकोट की 28 में से 10 पंचायतों में महिलाएं सरपंच बनीं, जबकि बफलियाज की 25 पंचायतों में 8 महिलाएं सरपंच बनी हैं। सूरनकोट की दराबा पंचायत के वार्ड पांच में सुषमा दत्ता दूसरी बार पंच का चुनाव जीतने में सफल हुई हैं। राजोरी के मंजाकोट ब्लॉक की तुंडी तराड़ पंचायत से योगेश शर्मा सरपंच जबकि तुंडी तराड़ पंचायत के वार्ड 8 से उनकी पत्नी सुदेश शर्मा पंच बनी हैं। मंजाकोट ब्लॉक ककोरा पंचायत से अली शाह सरपंच बने हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें