पुंछ। रविवार को पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल विंग ने मुगलरोड पर बफलियाज की तरफ से पीर की गली तक बर्फ हटाने का काम दोपहर बाद तक पूरा कर लिया। कश्मीर की तरफ दुबजनगली में जमा भूस्खलन का मलबा और बर्फबारी को हटाने का काम पूरा नहीं जा सका है। यातायात विभाग ने अनुसार सोमवार को मलबा और बर्फ हटा कर मुगलरोड पर कश्मीर की तरफ एकतरफा यातायात बहाल कर दिया जाएगा। मौसम साफ रहा तो पहले दिन कश्मीर के शोपियां की तरफ से वाहनों को छोड़ा जाएगा, जिन्हें हीरपुर से सुबह नौ से शाम को चार बजे तक आगे बढ़ने की अनुमति होगी। ब्यूरो