सांबा। पाकिस्तानी रेजरों की तरफ से सीमा के निकट बनाए फायरिंग रेंज पर प्रेक्टिस के दौरान सीमावर्ती किसानों को परेशानी बनी रहती है। मंगलवार को चक दुल्मा के सामने पाकिस्तानी रेजरों ने अपनी पोस्ट पर कुछ फायर किए जिस से क्षेत्र में दहशत बनी रही। सूत्रों के अनुसार दोपहर को पाक रेजरों ने पोस्ट चमन खुर्द और पोस्ट जोझर पर कुछ राउंड फायर किए जिससे भारतीय क्षेत्र के किसानों में दहशत बनी रही। किसानों को लगने लगा कि पाक रेंजरों ने गोलीबारी शुरू कर दी हैं। बाद में पता चला कि वह अपनी पोस्ट पर चांदमारी कर रहे हैं। ब्यूरो