पुंछ-मंडी मार्ग पर बुधवार को एक तेज रफ्तार मेटाडोर की टक्कर में एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। उसकी पहचान शकील अहमद पुत्र मुश्ताक अहमद निवासी गांव डींगला पुंछ के रूप में हुई है।
रविवार दोपहर बाद करीब पौने दो बजे पुंछ-मंडी मार्ग पर गांव डींगला में मंडी की तरफ से रही तेज रफ्तार मेटाडोर नंबर जेके-12 1045 ने सड़क पार करने का प्रयास कर रहे आठ वर्षीय बच्चे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया।
हादसे के बारे में जानकारी मिलने पर एसएचओ और डीएसपी हेडक्वार्टर मौके पर पहुंचे और मेटाडोर जब्त कर थाने पहुंचाया। शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम कराने बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मेटाडोर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। ब्यूरो