फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गागडियां में आसमानी बिजली गिरने से दो बच्चे घायल,एक गाय की मोत,मकान भी हुआ क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली गिरने से भाई-बहन घायल, गाय की मौत
विज्ञापन

मंडी तहसील के गगड़ियां का मामला, मकान भी हुआ क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ। मंडी तहसील के गगड़ियां में शनिवार देर शाम बिजली गिरने से भाई-बहन घायल हो गए, जबकि उनकी एक गाय की मौके पर ही मोत हो गई। मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश जारी थी। देर शाम करीब पौने छह बजे अचानक मुश्ताक अहमद के मकान पर बिजली गिरी। इससे दूसरी मंजिल के बरामदे में पढ़ाई कर रहे भाई-बहन नईम अहमद(15) और आशिया परवीन(13) घायल होकर नीचे जा गिरे। मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं मकान की निचली मंजिल में पशुशाला में बंधी एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। मुश्ताक अहमद ने बताया कि उन्होंने घायल बच्चों को उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों के एक्सरे और अन्य उपचार के लिए पुंछ भेजा गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार दोनों बच्चे खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें