फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे में निर्माणाधीन गौशाला में लाखों रुपये की गड़बड़ी हुई है। विजिलेंस ने बीडीओ कार्यालय में छापेमारी कर दस्तावेज कब्जे में लिए और बीडीओ व पीएचई विभाग के अधिकारी से पूछताछ की है। उधर, ज्यौड़ियां रोड पर निर्माणाधीन गौशाला का जायजा भी लिया है। शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने इंस्पेक्टर कमल संगड़ा के नेतृत्व में गौशाला स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लेने के साथ ही सामान का विवरण लिया।
विज्ञापन

सनद रहे कि ज्यौड़ियां रोड पर मिनी सचिवालय के सामने बन रही गौशाला का कार्य एक साल से बंद है। शेड के निर्माण में पीएचई विभाग की पाइपों का प्रयोग किया गया है। अभी तक निर्माण कार्य अधूरा है, लेकिन बीडीओ विभाग से करीब साढे़ चौदह लाख रुपये से अधिक राशि निकाली जा चुकी है। जमीनी स्तर पर मात्र तीन-चार लाख रुपये का ही कार्य हुआ है, जिससे गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। आरटीआई कार्यकर्ता सुनील शर्मा ने आरटीआई के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर घोटाले का पटाक्षेप किया था। इस कारण कई दिन से गौशाला विवादों में है। इसके निर्माण में पूरे पैसे का इस्तेमाल नहीं हुआ है। घोटाले में विभागीय अधिकारी भी शामिल हैं।

रिश्वत देने की हुई थी कोशिश
आरटीआई के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर गड़बड़ी की आशंका जताई थी। शेड में पीएचई विभाग के पाइपों के इस्तेमाल से विवाद खड़ा हुआ था। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों पर आरटीआई कार्यकर्ता सुनील शर्मा को रिश्वत देने का भी आरोप लगा है। वह राशि अभी तक सुनील शर्मा के घर में पड़ी है।
विज्ञापन


लावारिस मवेशी शेड के लिए दिया पैसा
बीडीओ विभाग ने विजिलेंस टीम को लिखित में बताया कि जारी राशि लावारिस मवेशी शेड के लिए दी है न कि गौशाला के लिए। गौशाला निर्माण के लिए सहायता देने के संबंध में कोई योजना नहीं है।

बीडीओ चार दिन पहले अटैच
मामले के संबंध में बीडीओ बोध राज पर चार दिन पहले की कार्रवाई हो चुकी है। उन्हें निदेशक कार्यालय में अटैच कर दिया गया है।

एक दिन पहले ही ज्वाइन किया है। मामले की जानकारी नहीं है। इस मामले में विजिलेंस की टीम ने दस्तावेजों की जांच की है। कार्रवाई में पूरा सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

जोनी कुमार, नवनियुक्त बीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें