152वीं बार माता वैष्णो के दर्शन करने के लिए सोमवार को पहुंचे राजेंद्र गुप्ता का विजयपुर में लोगों ने स्वागत किया। पंजाब के बठिंडा में रहने वाले राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि वह अब तक 6 लाख 47 हजार किलोमीटर तक की साइकिल यात्रा कर चुके हैं। 37 साल पहले उनकी धार्मिक जगहों की यात्रा शुरू हुई थी, जिसके तहत वे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, हरियाणा, माता वैष्णो के दर्शन के अलावा यूपी, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में जा चुके हैं। राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि वह 151 बार माता वैष्णो देवी के दर्शन कर चुके हैं। यह उनका 152वीं बार माता के दर्शन होंगे।