फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरनकोट में कार दुरघटनाग्रस्त हो कर खेतों में गिरी चार घायल,अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरनकोट में कार दुर्घटनाग्रस्त, चार जख्मी
विज्ञापन

तहसील में तीन दिनों में तीन सड़क हादसों में एक की मौत और दस लोग हो चुके हैं घायल
अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ।
रविवार को जिले की सूरनकोट तहसील में पुंछ-जम्मू राजमार्ग पर स्थित धूंधक क्षेत्र में मारुति 800 कार चालक के नियंत्रण से बाहर हो कर करीब 30 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने अन्य वाहनों से उपजिला अस्पताल सूरनकोट पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान 28 वर्षीय जहिर अब्बास पुत्र मोहम्मद शफी, 25 वर्षीय हीना अयाज पत्नी जाहिर अब्बास, 9 असान हसीब रहमान पुत्र जाहिर अब्बास और 6 वर्षीय आरजू फातिमां पुत्री जाहिर अब्बास निवासी गांव लसाना तहसील सूरनकोट के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 8 बजे सूरनकोट तहसील मुख्यालय से गांव लसाना की तरफ आ रही मारुति 800 कार नंबर सीएच 03 डी 5796 जब पुंछ-जम्मू राजमार्ग पर धुंधक क्षेत्र में पहुंची तो कार चालक के नियंत्रण से बाहर होकर करीब 30 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे का पता चलते ही आसपास से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में सवार सभी चार घायलों को वहां से निकाल कर उपजिला अस्पताल सूरनकोट पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि सूरनकोट तहसील में तीन दिनों में लगातार तीन सड़क हादसे पेश आए हैं जिनमें एक यात्री की मौत हो गई है और करीब दस यात्री घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार पहला हादसा 1 जून को सूरनकोट तहसील में मुगलरोड पर एक टाटा मोबाइल के खाई में गिर जाने से पेश आया था। इसमें एक की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हुए थे। दूसरा हादसा 2 जून को सूरनकोट के पोठा में एक कार और ट्रक की टक्कर से पेश आया था जिसमें दो लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें