फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसाना कांड की सीबीआई जांच को लेकर निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा में मंगलवार दोपहर को भाजपा विधायक लाल सिंह की अध्यक्षा में युवाओं ने बाइक रैली निकाल कर रसाना कांड की सीबीआई जांच करवाने की मांग की। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए लाल सिंह ने कहा कि सीबीआई जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले अपराधियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

सिंह ने कस्बे युवाओं के साथ मिलकर नुमाई चैक पोस्ट से बाइक रैली शुरू कर जम्मू रोड से होते हुए मुख्य बाजार, चिंतामनी मंदिर, बाण गंगा रोड से होते हुए फव्वारा चौक तक पहुुंचे। फिर बस स्टैंड पर जनसभा को संबोधित किया। इसमें उन्होंने कहा कि जब रसाना में हालात खराब हुए थे तो पार्टी के कहने पर ही मैं चंद्र प्रकाश गंगा और दो विधायकों के साथ वहां गया था। पर हमें वहां पर सच्चाई कुछ और ही देखने को मिली। हमारे जम्मू के डोगरों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। अगर जनता चाहती हैं कि सीबीआई जांच हो तो क्यों नहीं जांच करवाई जा रही है। उनका कहना है कि कुछ वर्ष पहले कश्मीर में दो लड़की गायब हो गई थी तो कश्मीर काफी दिन तक बंद रहा था। तब पीडीपी वालों ने सीबीआई जांच की मांग की थी। उनका कहना था कि लड़की आर्मी वालों ने गायब की है, पर सीबीआई जांच में साफ हो गया था कि दोनों की पानी में डूबने से मौत हुई है। इसलिए जनता चाहती है कि सीबीआई होनी चाहिए और छोटी बच्ची को इंसाफ मिलना चाहिए। इस मौके पर सोहन सिंह, बाबू राम दुबे, चैन सिंह, भूपिंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें