फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागल गाय ने गीतानगर में मचाया उत्पात।

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। बुुधवार की दोपहर गीतानगर में एक गाय इधर-उधर दौड़ने लगी और लोगों को मारने की भी कोशिश की। बाद में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पशुपालन विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने गाय को पागलपन का दौरा पड़ने के बाद लगाया जाने वाला टीका लगाया, जिसके कुछ देर बाद गाय बेसुध हो कर बैठ गई। बाद में गाय को एक पेड़ के साथ बांध दिया गया। गौरतलब है कि क्षेत्र में गाय के साथ ही कुत्तों के भी पागल होने के मामले प्रकाश में आ चुके हैं। अब तक कई कुत्तों को लोगों द्वारा पीट-पीट कर मार डाला गया है, लेकिन विभाग कुछ नहीं कर रहा है। कुत्ते के काटने से महादेव मोहल्ले में एक महिला को रेबीज हो गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। आए दिन जानवरों के पागल होने से इलाके में कई तरह की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें