फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व तहसीलदार, पटवारी सहित अन्य पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राजोरी की किला दरहाल तहसील के पूर्व तहसीलदार सहित अन्य पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। इन अधिकारियों ने सरकारी जमीन अतिक्रमण करने वालों के नाम कर दिया। यह मामला 2016 का है। सोमवार को ब्यूरो ने 2016 मेें दरहाल के रहे इंचार्ज तहसीलदार गुलाम हुसैन और पटवारी हल्का राजपुर कमीला के खिलाफ यह केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

राजपुरा के रहने वाले अजीत सिंह ने एंटी करप्शन ब्यूरो के पास शिकायत दर्ज कराई। बताया कि राजपुरा में स्थित सरकारी एवं वन भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। अतिक्रमण इन अधिकारियों की मिलीभगत से किया गया। जांच में पाया गया कि 20 कनाल तीन मरले सरकारी जमीन को फर्जी तरीके से साखी मोहम्मद और मुश्ताक हुसैन के नाम कर दिया। जांच में यह भी सामने आया कि दलीप सिंह, बलदेव सिंह, छतर सिंह, हरबंस सिंह के नाम पर 30 कनाल के करीब जमीन भी नाम कर दी। जांच करने के बाद उक्त अधिकारियों और लाभ लेने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।


जमीन के फर्जीवाड़े में चालान पेश
भ्रष्टाचार मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो कश्मीर ने एक आरोपी के खिलाफ सोमवार को कोर्ट में चालान पेश कर दिया। पुलवामा के एडिशनल स्पेशल जज एंटी करप्शन में फारूक जहांजेब के खिलाफ केस दर्ज हुआ। 2016 में यह केस दर्ज हुआ था। तीन अन्य लोग भी इस केस में शामिल हैं। इनमें एक पूर्व पटवारी भी है। मामला जमीन को फर्जी तरीके से किसी दूसरे के नाम करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें