फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में रक्तदान कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में लोगों और युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश सचिव निशू गुप्ता और बजरंग दल के जिला संयोजक सौरभ सूदन ने की। एडवोकेट संजय रैना और सनातन धर्मसभा के प्रधान सतीश सासन मुख्य अतिथी के रूप में मौजूद रहे, जिन्होंने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं एडवोकेट चमन लाल, लक्ष्मी चंद शास्त्री, पंडित गोपाल शर्मा, बख्शी खेमराज, संजय रैना, निशू गुप्ता, माधव शर्मा, सौरभ शर्मा, पंडित रिंपल शर्मा और दीपक भल्ला ने शहीदों के योगदान पर प्रकाश डाला। सनातन धर्मसभा के प्रधान सतीश सासन और भूषण भल्ला ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर की सराहना की। रक्तदान शिविर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के चालिस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें