फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

187 यात्री एयरलिफ्ट किए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भारतीय वायु सेना ने कारगिल-श्रीनगर और कारगिल-जम्मू के बीच फंसे 187 यात्रियों को एयरलिफ्ट करके उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाया। स्टेट कोआर्डिनेटर कारगिल कोरियर सर्विस आमिर अली के अनुसार वायु सेना की ओर से विशेष उड़ानों में 71 यात्रियों को एयरलिफ्ट करके जम्मू से कारगिल पहुंचाया गया। इसी तरह 69 यात्रियों को श्रीनगर से कारगिल, 27 को कारगिल से श्रीनगर और 20 को कारगिल से जम्मू लाया गया। लद्दाख क्षेत्र में फंसे यात्रियों को समय समय पर निकालने के लिए एएन-32 कारगिल कोरियर की सेवाएं ली जाती रही हैं। बर्फबारी के चलते कई कई महीनों तक यह क्षेत्र सड़क मार्ग से बंद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें