राजोरी। स्कूल क्लैरिकल एसोसिएशन राजोरी की एक बैठक हुई। इसमें विभिन्न शिक्षा जोनों के तहत आने वाले स्कूलों के क्लर्कों ने भाग लिया। उन्होंने राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग से लंबित मांगों वेतन विसंगतियों को दूर करने, नियमित आधार पर डीपीसी रखने, सीईओ एवं जैडईओ कार्यालयों से शिक्षण स्टाफ को जल्द हटाने और शिक्षा विभाग के क्लर्कों के सामने आने वाली अन्य समस्याओं का निवारण करने की मांग की। इस अवसर पर विश्वामित्र, महमूद अहमद, राम लाल, बाबू राम व राज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।