फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौशेरा में बंकरों के निर्माण में लाएं तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। नौशेरा क्षेत्र में लाइन आफ कंट्रोल (एलओसी) पर विभिन्न क्षेत्रों में बंकरों का निर्माण जारी है। शुक्रवार को एडीसी नौशेरा सुखदेव सिंह सम्याल और एडीसी सुंदरबनी विनोद कुमार ने नौशेरा के भजनोवा व गणया क्षेत्र का दौरा कर बंकरों के निर्माण कार्य का जायजा लिया। एडीसी सुखदेव सिंह ने बताया की पीडब्ल्यूडी की ओर से बंकरों का निर्माण तेजी से हो रहा है। बीडीओ नौशेरा को तेजी से निर्माण करवाने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों को पाकिस्तानी गोलाबारी के दौरान सुरक्षा मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को बंकरों के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। वहीं, तेजी से कार्य करने के लिए जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें